कीर्तिनगर में होली विवाद के बाद व्यापारियों का विरोध, बाजार बंद कर प्रशासन से की कार्रवाई की मांग…

Traders Protest After Holi Clash In Kirtinagar : श्रीनगर स्थित कीर्तिनगर में होली के दिन हुई मारपीट की घटना के विरोध में गुरुवार को स्थानीय व्यापारियों और लोगों ने नाराजगी जताते हुए बाजार बंद रखकर उपजिलाधिकारी कार्यालय और कीर्तिनगर कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

आपको बता दें , मिली जानकारी के अनुसार होली के दिन कीर्तिनगर बाजार के चेक पोस्ट के पास कुछ युवकों और व्यापारियों के बीच विवाद हो गया था। पहले कहासुनी हुई, लेकिन बाद में मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस घटना में एक व्यापारी को सिर पर गंभीर चोट लगी, जबकि दो अन्य लोग भी घायल हो गए।

घटना के बाद व्यापारियों ने प्रशासन के सामने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए नगर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने, सीसीटीवी कैमरों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने और तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने की मांग भी उठाई। जिसके बाद इस संबंध में उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर मंजू राजपूत ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Srishti
Srishti