Chardham Yatra 2026 Heli Seva Booking Update : आगामी 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है। जिसके चलते केदारनाथ हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग आज 15 अप्रैल यानी बुधवार शाम 6 बजे से शुरू हो जाएगी। ऑनलाइन बुकिंग IRCTC के पोर्टल से ही की जाएगी पहले चरण के अंतर्गत 22 अप्रैल से 15 जून तक के लिए हेली टिकट बुक की जाएगी, जबकि दूसरे चरण की बुकिंग प्रक्रिया के लिए विभाग के द्वारा 15 जून के बाद पोर्टल पर ही जानकारी साझा की जाएगी।
UCADA के सीईओ आशीष चौहान द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार केदारनाथ धाम में हेली सेवा का संचालन 22 अप्रैल से शुरू किया जाएगा। गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलीपैड से शटल सेवा भी संचालित की जाएगी। आपको बता दें, पहले चरण में 22 अप्रैल से 15 जून की यात्रा के लिए हेली टिकट की बुकिंग की जाएगी।
प्रशासन से यात्रियों को IRCTC की ऑफिशल वेबसाइट https://heliyatra.irctc.co. से ही टिकट बुक करने की सलाह दी है। साथ ही, सोशल मीडिया पर चलने वाले भ्रामक टिकट बुकिंग वेबसाइड या लिंक से बचने की अपील की है।
