School Closed Due To Leopard Attack In Pauri : पौड़ी से गुलदार के हमले के बाद प्रशासन के द्वारा बड़ा कदम उठाने की खबर सामने आ रही है। पौड़ी मुख्यालय से सटे गुलदार प्रभावित बामणी गांव समेत चौधर संकुल के 12 स्कूलों में 24 से 25 अप्रैल को अवकाश घोषित किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार संकुल स्थित सभी विद्यालय अब सोमवार को खोले जाएंगे बीईओ ने इन संकुल के छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन पढ़ाई करवाने के निर्देश दिए हैं।
आपको बता दें, पौड़ी जिले में लगातार हो रहे गुलदार के हमलों से लोग दहशत में हैं। वहीं, बीते दिनों गांव में बुजुर्ग पर हुए गुलदार के हमले के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। जिसके बाद गांव वालों ने गुलदार को मारने की मांग की है। घटना के बाद से कुठार, क्यार्क, बुड़ाकोट, केसुंदर, ओणी व असनोली समेत कई गांव में डर का माहौल है।
घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बताया कि गुलदार को शूट करने के आदेश मिल गए है। साथ ही, शूटरों के साथ टीम को गांव में तैनात किया जा रहा है। इसके अलावा गुलदार को जल्द पकड़ने के लिए गांव में पिंजरे, कैमरा ट्रैप भी लगाए जाएंगे।
12 विद्यालयों में अवकाश
- राउप्रावि
- प्रावि गिरगांव
- राउप्रावि
- प्रावि छतकोट
- राइंका क्यार्क
- प्रावि चरधार
- प्रावि ओणी
- प्रावि बमठी
- प्रावि केसुंदर
- प्रावि सिरोली
- सचकिलो
- जू.हा भगतराम न्यू मॉडर्न सत्यखाल
