उत्तराखंड में चल रहे सभी मोबाइल पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराने की जरूरत नहीं..

State Cell Broadcasting System Issued a Test Alert : आज शनिवार 2 मई को आपके मोबाइल फोन पर अचानक तेज बीप की आवाज आए और स्क्रीन पर आपदा के दृष्टिगत कोई चेतावनी संदेश दिखेगा तो घबराएं नहीं। क्योंकि यह नागरिकों की सुरक्षा को लेकर एक परीक्षण अलर्ट है।

बता दे राज्य सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के जरिए एक परीक्षण अलर्ट जारी किया जाएगा, परीक्षण का उद्देश्य राज्य में स्थापित आपातकालीन सूचना प्रसारण प्रणाली की कार्य क्षमता का मूल्यांकन करने के साथ ही और यह सुनिश्चित करना है कि आपात स्थिति में चेतावनी संदेश समयबद्ध एवं व्यापक रूप से प्रसारित हो सके।

कई क्षेत्रों में किया जाएगा परीक्षण

इस पहल का मुख्य उद्देश्य मौसम पूर्वानुमान वह आपदा संबंधी सूचनाओं को आम जनमानस तक समय पर और बेहतर ढंग से पहुंचना है। ताकि संभावित आपदाओं के प्रति लोगों को पहले से सचेत किया जा सके और जन धन की हानि को कम किया जा सके। यह परीक्षण तमाम मोबाइल नेटवर्क सेवा प्रदान के तहत आने वाले क्षेत्रों में किया जाएगा।

जिससे यह आकलन किया जा सके कि अलर्ट संदेशों का प्रसारण कितनी प्रभावशीलता से हो रहा है और किन क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है। इसके साथ ही तमाम परिस्थितियों में संदेशों की तत्वरितता व सटीकता का भी परीक्षण किया जाएगा। इस समग्र प्रकिया का उद्देश्य भविष्य में किसी भी आपदा की स्थिति में राज्य के नागरिकों को समय रहते सचेत करना है, ताकि वह जरूर के अनुसार सावधानी बरत सके।

आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन के अनुसार राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से उत्तराखंड राज्य आपदा के प्रबंधन प्राधिकरण राज्य में आपदा पूर्व चेतावनी प्रणाली को सुदृढ़ बनाने को निरंतर प्रयास कर रहा है।

Srishti
Srishti