आंधी-तूफान से फलदार पेड़ों को नुकसान, किसानों ने जताई चिंता..

Mango Crops Damage in Uttarakhand : नैनीताल जिले के रामनगर में आए तेज आंधी तूफान ने किसानों की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है। रामनगर में देर रात आए आंधी तूफान और तेज हवाओं ने आम की पैदावार को भरी नुकसान पहुंचाया है। आंधी तूफान के चलते आम के पेड़ों से बड़ी संख्या में फलदार टूट कर जमीन पर गिर गए जिससे किसानों की सारी मेहनत पर पानी फिर गया, वहीं इस नुकसान के कारण किसानों को आर्थिक की चिंता भी सता रही है।

किसानों को बाजार में अच्छे दाम मिलने की उम्मीद

बता दे बीती रात रामनगर क्षेत्र में अचानक मौसम ने करवट ली आंधी -तूफान और तेज हवाओं ने आमों के बागवानों को बुरी तरह प्रभावित किया है। किसानों के अनुसार तूफान इतना तेज था कि पेड़ों पर लगे कच्चे आम बड़ी संख्या में टूट कर जमीन पर गिर गए। सुबह जब किसान अपने बागानों में पहुंचे तो हर तरफ गिरे हुए आम दिखाई दिए, जिससे देखकर उनकी चिंता और बढ़ गई। वहीं स्थानीय किसानों का कहना है कि इस समय आम की पैदावार तैयार होने वाली थी और बाजार में अच्छे दाम मिलने की उम्मीद थी। लेेकिन मौसम ने द्वारा लिए गए करवट के कारण आम की फसल बरबाद हो गई।

आम के साथ कई ओर फलों को भी पहुंचा नुकसान

इसके साथ ही कई किसानों ने बताया कि उनके बागानों में भारी मात्रा में आम गिरकर खराब हो गए हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। किसानों का कहना है कि आम की पैदावार साल भर की मेहनत का नतीजा होती है लेकिन एक ही रात में आए इस प्राकृतिक आपदा ने उनकी पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया है। आप को बता दे कि कई जगह पर पेड़ की डालें भी टूट गई, जिससे आने वाले समय में भी उत्पादन पर असर पड़ सकता है।

आंधी तूफान के कारण आम के साथ लीची, खुमानी, सेब, आडू, अमरूद, नाशपाती, कीवी, और अखरोट के भी पेड़ों से कच्चे फल बड़ी मात्रा में टूटकर जमीन पर गिर गए हैं। जिसे कारण किसानों को नुकसान के साथ ही उनकी साल भर की मेहनत पर भी पानी फिर गया। किसान द्वारा प्रशासन से क्षति का आंकलन कर मुआवजे की मांग कर रहे हैं, जिससे उन्हें राहत मिल सके।

Srishti
Srishti