CM Yogi Arrives Ancestral village: सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के पौड़ी जिले के यमकेश्वर क्षेत्र अपने पैतृक गांव पंचूर में श्री हरि विष्णु पंचदेव मंदिर के महायज्ञ और मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में गुरुवार को शामिल हुए। आज उनकी यात्रा का दूसरा दिन है। आपको बता दे योगी आदित्यनाथ के पैतृक गांव में श्री हरि कृष्ण पंचदेव मंदिर में विष्णु महायज्ञ और मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की आराधना 4 मई से शुरू हुई थी और 8 मई को समापन होगी।
सीएम योगी नाथ के गांव पहुंचने पर गांव वासी में खुशी की लहर
आज धार्मिक कार्यक्रम का समापन होगा जिसमें सीएम योगी भी शामिल होंगे। गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी नाथ के यमकेश्वर हेलीपैड पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री धामी ने उनका स्वागत किया और साथ ही प्राचीन शिव मंदिर में पूजा अर्चना की, पूजा अर्चना के बाद वह श्री विष्णु महायज्ञ में भी शामिल हुए। सीएम योगी नाथ के गांव पहुंचने पर गांव वासी काफी खुश थे और बताया जा रहा है कि सीएम योगी नाथ रात्रि का विश्राम अपने पैतृक गांव में ही करेंगे, और शनिवार को उनका वापस लौटने का कार्यक्रम भी बताया जा रहा है।
