CBSE ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट किया जारी..

CBSE released class 12th result : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से आज कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

इस बार भी लड़कियों ने मारी बाजी़

सीबीएसई द्वारा 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की गई थी। जिसमें करीब 18.59 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। आपको बता दे इस वर्ष CBSE बोर्ड में कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत 85.20% रहा है। इसके साथ ही इस बार भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों के मुकाबले काफी अच्छा रहा है।

लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86% रहा जबकि लड़कों का 82.13% पास प्रतिशत रहा। सीबीएसई 12वीं रिजल्ट में 94028 छात्रों ने 90% और उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। वहीं 17113 छात्रों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

Srishti
Srishti