नहीं रहे पूर्व सीएम BC खंडूरी, सीएम धामी ने व्यक्त किया शोक

Former CM BC Khanduri Passes Away: उत्तराखंड की राजनीति से एक ऐसा नाम हमेशा के लिए विदा हो गए है जिन्हें सिर्फ मुख्यमंत्री नहीं बल्कि अनुशासन और ईमानदारी की मिसाल भी मानते थे। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी अब इस दुनिया में नहीं रहे आज यानी 19 मई मंगलवार सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर उनका निधन हो गया है।आपको बता दे भुवन चंद खंडूरी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर सामने आते ही पूरे प्रदेश और राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ रही है।

उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है।उनके निधन पर सीएम धामी ने भी शोक व्यक्त किया। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा “उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ उन्होंने भारतीय सेवा में रहते हुए राष्ट्रीय सेवा ,अनुशासन और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है सैन्य जीवन से लेकर सार्वजनिक जीवन तक उनका व्यक्तित्व राष्ट्रीय हित और जन सेवा के प्रति समर्पित रहा”।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी एक नेता ही नहीं वह एक फौजी भी थे।जिन्होंने भारतीय सेना में करीब 35 साल तक सेवा दी। लोग इन्हें ईमानदार और सख्त प्रशासन के लिए भी जानते है। आज लोग राजनीति में छवि बनाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च करते हैं, लेकिन भुवन चंद्र खंडूरी को उनके काम, सादगी और अनुशासन के लिए जाना जाता है। उत्तराखंड की राजनीति में उनका नाम हमेशा के लिए याद रखा जाएगा। जिन्होंने सत्ता को सुविधा नहीं बल्कि जिम्मेदारी माना।

Aarti Rawat
Aarti Rawat