पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी आग, मरीजों को कराया गया शिफ्ट..

Fire Breaks out at Panacea Hospital : राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। डांडा धर्मपूर के पास स्थित पैनेसिया हॉस्पिटल में आज यानी बुधवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटे देख मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया ।

बता दे आग लगने की वजह A.C का फटना बताया जा रहा है । जिसके बाद आनन-फानन में मरीजों को अन्य अस्पतालों में शिफ्ट कराया गया। बताया जा रहा है हादसे के दौरान अस्पताल में करीब 14 मरीज भर्ती थे।

Srishti
Srishti