Heat Wave के अलर्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, एडवाइजरी जारी….

Health Department On Alert mode on Heat Wave: उत्तराखंड में भी हीट वेव का भीषण प्रकोप के अलर्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर आ गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) की ओर से जारी एडवाइजरी के तहत सभी जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को हीट वेव से सम्बंधित बीमारियों (HRI) की रोकथाम और प्रभावी प्रबंधन के लिए निर्देशित किया गया है। भारतीय मौसम विभाग ने इस बार सामान्य से अधिक तापमान का पूर्वानुमान जताया है।

Heat Wave के अलर्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

वहीं उधम सिंह नगर में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी कमर कस ली है। जिले में लगातार बढ़ते तापमान और मौसम विभाग द्वारा जारी हीट वेव अलर्ट के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष नितिन सिंह भदौरिया ने जिले के सभी शिक्षण संस्थानों के संचालन समय में बदलाव करने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही जिलाधिकारी ने नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त एक्शन लेने की बात कही है।

Srishti
Srishti