CJP कॉकरोच जनता पार्टी के नाम पर साइबर ठगी, पुलिस ने दी चेतावनी………..

Cyber ​​fraud in the name of CJP, police issued warning: पंजाब में सोशल मीडिया पर वायरल “कॉकरोच जनता पार्टी” के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि साइबर ठग व्हाट्सएप पर युवाओं को लुभाने वाले मैसेज और लिंक भेज रहा है। लुधियाना पुलिस के अनुसार यह लिंक एक फिशिंग लिंक बताया जा रहा है जिसे क्लिक करते ही मोबाइल हैक हो सकता है, साथ ही पुलिस ने आम लोगों को इस फ्रॉड से बचने और जागरूक करने के लिए आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर एक वीडियो भी जारी किया है। 42 सेकंड के इस वीडियो में अधिकारी अमरिंदर सिंह ने बताया कि कैसे एक छोटी सी गलती लोगों को कंगाल बना सकती है।

बैंकिंग डिटेल्स पासवर्ड और निजी डेटा सीधा स्कैमर

ठगों द्वारा व्हाट्सएप पर मैसेज में युवाओं को आकर्षित करने वाली बातें लिखी होती है जैसे देश की पुकार सिस्टम बदलने का समय आ गया है, और युवाओं के लिए बड़ी अपॉर्चुनिटी, इसके साथ ही मैसेज में कॉकरोच जनता पार्टी ज्वाइन करने की अपील के साथ लिंक भी दिया जाता है। लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल हैक हो जाता है हैक होते ही पीड़ित के फोन में मौजूद सारी बैंकिंग डिटेल्स पासवर्ड और निजी डेटा सीधा स्कैमर के पास पहुंच जाता है। डाटा का इस्तेमाल कर ठग सिर्फ बैंक खाते से पैसे ट्रांसफर ही नहीं करते हैं बल्कि पीड़ित के नाम पर लाखों रुपए का लोन भी ले सकते हैं।

सोशल मीडिया पर एक वायरल व्यंगात्मक अभियान

आपको बता दे”कॉकरोच जनता पार्टी” सोशल मीडिया पर एक वायरल व्यंगात्मक अभियान है,जिसे युवाओं को बेरोजगारी और सिस्टम से नाराजगी का प्रतीक माना जा रहा है। यह डिजिटल प्रोटेस्ट मूवमेंट्स की तरह उभर रहा है जिसका वायरल पोस्ट और मेनिफेस्टो ने लोगों का ध्यान खींचा है कई यूजर्स इसे आम जनता की आवाज और संघर्ष का प्रतीक बता कर समर्थन भी दे रहे हैं।

Srishti
Srishti