The IMD issued Rain alert for 7 districts : उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है जिससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली। बीते गुरुवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में अचानक तेज बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं ने मौसम का रुख बदल दिया। वहीं देहरादून मौसम विभाग ने आज फिर राज्य के अधिकांश जिलों और स्थानों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई हैं। साथ ही 3800 मीटर तथा उस ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी का अंदेशा भी जताया है।
प्रदेश के 7 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया
मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिलों में कहीं- कहीं गरज के साथ बारिश व ओलावृष्टि का पूर्वानुमान जताया है। बता दे उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावनाएं जताई गई है। जिसके लिए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
वहीं राज्य के शेष जिलों में कहीं- कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने व झोंकेदार हवाएं (40-50) किलोमीटर प्रति घंटा चलने की संभावना है। जिसके लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी देहरादून में आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम वह न्यूनतम तापमान क्रमश: 34°C व 22°C डिग्री लगभग रहने की संभावना है।
वही भीषण गर्मी के मार झेल रहे देहरादून वासियों को गुरुवार की रात मौसम से राहत मिली। काले बादलों के बीच राजधानी देहरादून में बीती रात जमकर तेज बारिश और बहुत तेज हवाएं चली। मौसम का मिजाज बदलने से देहरादून वासियों को हीट वेव से भी काफी राहत मिली।
