UP CM Yogi Adityanath celebrates his 54th birthday: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपना 54वां जन्म दिवस मना रहे हैं। उनका जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी जिले में हुआ था। संयोग से इसी दिन हर वर्ष पर्यावरण दिवस भी मनाया जाता है। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ‘एक पेड़ मां के नाम’ महाभियान के अंतर्गत देशव्यापी वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ करने का ऐलान किया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग एक पौधा लगाकर मातृभूमि, मातृशक्ति और प्रकृति के प्रति अपना दायित्व का निर्वहन करें तथा हरित, स्वच्छ और समृद्ध उत्तर प्रदेश के निर्माण में सहभागी बने। सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ के कुकरैल वन क्षेत्र से इस महाभियान की शुरुआत की। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लखनऊ के कुकरेल वन क्षेत्र में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण का कार्य शुरू किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं वृक्षारोपण कर किया। कुकरैल वन क्षेत्र में 200 से अधिक पौधे लगाए जाने की योजना है। बता दे सीएम योगी के नेतृत्व में पूरे उत्तर प्रदेश में एक ही दिन में 5 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। जिसके लिए सभी विभागों मंडलों और जिलों के लक्ष्य पहले ही निर्धारित कर दिए गए हैं। वहीं आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग की ओर से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर साझा संदेश में कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ महाभियान के तहत देश प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ होगा। वहीं उन्होंने बताया कि इस दौरान लखनऊ में महर्षि चरक औषधि वन की स्थापना उत्तर प्रदेश स्वच्छ वायु प्रबंध परियोजना की लॉन्चिंग, वृक्षारोपण अभियान 2026 के लोगों का अनावरण और प्रदेश की 100 वेटलैंड्स की अधिसूचना जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन पहलों से प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन के संकल्प को नई गति मिलेगी।
