Haridwar MC takes action against single-use plastic : हरिद्वार जिले में नगर निगम द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही की गई है, इस दौरान लगभग 5 हजार किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त कर किया गया है। जिसके चलते जिला प्रशासन, नगर निगम प्रशासन और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में भारी मात्रा में पॉलीथिन और सिंगल उसे प्लास्टिक बरामद होने पर संबंधित गोदाम संचालक पर लख रुपए का चलन किया गया है।
जानकारी के अनुसार यह प्रतिबंधित प्लास्टिक को कावड़ मेले के दौरान बड़े पैमाने पर बाजारों में उतारने की तैयारी थी। बीते मंगलवार यानी 14 जुलाई को निगम प्रशासन की टीम को सूचना मिली कि एक गोदाम में बड़े पैमाने पर प्लास्टिक पॉलिथीन स्टोर की गई है। सूचना मिलते ही मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार, सहायक नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, तहसीलदार सचिन कुमार, तहसील प्रशासन और पुलिस की टीम ने खड़े-खड़े स्थित बैरागी धर्मशाला के पास नानक चंद के आवास पर बने गोदाम में छापामारी की।
सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन बरामद
इस दौरान गोदाम से बड़े मात्रा में सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन बरामद की गई। जिसके चलते नगर निगम की ओर से संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एक लाख रुपये जुर्माने की कार्यवाही की गई। बता दे नगर निगम को लंबे समय से यह सूचना मिल रही थी की गंगा घाट क्षेत्र और आसपास के इलाकों में पॉलिथीन बेचने वाले छोटे व्यापारियों को इसी गोदाम से प्रतिबंधित प्लास्टिक की आपूर्ति की जारी है।
वहीं प्रतिबंधित प्लास्टिक गंगा स्नान, पर्व स्नान और अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान गंगा घाटों और शहर में फैलने वाले कचरे और पर्यावरण प्रदूषण का प्रमुख कारण बनती है। कावड़ मेल को देखते हुए नगर निगम ने इस नेटवर्क पर कड़ी निगरानी बनाई रखी थी, और पुख्ता सूचना मिलने के बाद संयुक्त टीम ने छापा मार कर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन बरामद कर ली। नगर निगम प्रशासन का कहना है की कावड़ मेले के दौरान पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार की जाएगी।
