PM forgave the Student who abuse him : दिल्ली के जंतर मंतर में पेपर लीक विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया था। जिस पर पीएम मोदी ने आज 1 अगस्त यानी शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान अपशब्द कहने वाली छात्रा को माफ करने की बात कही।
आपको बता दे पीएम मोदी ने कहा कि विरोध प्रदर्शन के समय मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को गालियां दी गई वहीं इस मामले पर आरोपी छात्रा का वीडियो भी सामने आया है।
जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो में छात्रा अपने आप को 15 साल की बता रही है जिसमें वह अब हाथ जोड़कर माफी मांग रही है। उसका कहना है कि वह दोस्तों के साथ कनॉट प्लेस घूमने के लिए आई थी और सभी के साथ विरोध प्रदर्शन में शामिल हो गई। वहां लोगों के प्रभाव में आकर और जोश में उन्होंने अपशब्द बोल दिए।
पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में शिकायत ट्रांसफर
साथ ही वीडियो पर छात्रा का कहना है कि जो कुछ भी उन्होंने कहा वह कहने लायक नहीं था और यह माफी लायक भी नहीं है। जिस पर छात्रा का कहना है कि यह उसकी पहली और आखरी गलती है, वह देश से माफी मांगती है और इस हरकत के लिए बेहद शर्मसार है। वही उसे अपनी बातों का असर महसूस हो गया है और सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं बल्कि देश भर के लोगों से माफी मांगना चाहती है जिन्हें उसकी बातों से बुरा लगा हो। FIR में कथित तौर पर उसे 25 साल का बताया गया है लेकिन माफी वाले क्लिप में वह कहती है कि वह सिर्फ 15 साल की है माफी मांगते हुए वह कहती है कि उनका मकसद ऐसा विवाद खड़ा करने का नहीं था।
आपको बता दे विवाद तब शुरू हुआ जब बुधवार को नोएडा पुलिस स्टेशन में लड़की के खिलाफ प्रधानमंत्री के लिए उसकी टिप्पणी को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिस पर नोएडा पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की है इसके बाद नई दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में शिकायत को ट्रांसफर कर दिया। शिकायत करने वाली ने कहा कि उनकी बातों से प्रधानमंत्री की इज्जत को ठेस पहुंची है और इससे माहौल खराब हो सकता है और पब्लिक शांति भंग हो सकती है।
छात्रा के माफी का वीडियो प्रधानमंत्री मोदी के लेटेस्ट इंस्टाग्राम वीडियो के कुछ ही घंटे बाद सामने आया था। जिसमें उन्होंने स्टूडेंट प्रोटेस्ट के दौरान उनके लिए लगाए गए गाली गलौज वाले नारे के बाद संयम और माफी की अपील की थी। मैसेज में उन्होंने जंतर मंतर पर हाल की घटनाओं का जिक्र किया जहां कुछ शरारती नौजवानों ने किसी भी सभ्य समाज के लिए गलत भाषा का इस्तेमाल करते हुए गंदी गालियां दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने दी प्रतिक्रिया
जिस पर प्रधानमंत्री मोदी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि न सिर्फ उन्हें टारगेट किया गया बल्कि उनकी गुजर चुकी मां के साथ भी बहुत बुरा बर्ताव किया गया। लोगों के कड़े रिएक्शन को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने इसे बचपन की गलतियों का हिस्सा बताया और बचपन ही उन गलतियों को सुधारने का मौका देता है। उन्होंने समाज में फैले गुस्से और आक्रोश देखते हुए समझा कि इस छात्रा के अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर लोगों को कितना सदमा पहुंचा है।
उन्होंने कहा समय की जरूरत है कि उन्हें अपनाया जाए और उन्हें सही रास्ता दिखाया जाए उन्हें गाइड करना हमारा फर्ज है ,उन्हें सजा देना कोर्ट कचहरी में घसीटना या समाज में उन्हें परेशान करना हालात नहीं बदलेगा। प्रधानमंत्री ने साफ किया कि वह उन्हें माफ करना चाहते हैं और उम्मीद करते हैं कि समाज उनके इस भावना को मानेगा और कहा कि उनके दिल में बस एक ही भावना है।
