Shooting in high school in Thailand : भारत के पड़ोसी देश थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक हाई स्कूल में हुई गोलीबारी में पांच शिक्षकों समेत लगभग सात लोगों की मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल हुए हैं जिसमें से एक ही हालत गंभीर बनी हुई है।
आरोपी ने स्कूल जाने से पहले अपने दादा-दादी की हत्या की जिसके बाद वह थाईलैंड के नोंथाबुरी प्रांत में स्थित डेबसिरिन स्कूल की नोंथाबुरी शाखा में जाकर पांच शिक्षकों पर हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक अपने दादा-दादी और पांच शिक्षकों की हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद की भी जान ले ली।
जानकारी के मुताबिक हमलावर नौवीं कक्षा में पढ़ता था। हमले में आरोपी ने 9 mm हैंडगन का इस्तेमाल किया था, जो उसके दादा की थी। उसके मिली जानकारी के अनुसार उसके दादा भी एक शिक्षक थे। घटना के के बाद पूरे स्कूल में हड़कंप मच गया और तुरंत छात्रों समेत पूरे स्टाफ को सुरक्षित स्कूल के बाहर निकाला गया।
लगभग 3000 छात्र पढ़ते है स्कूल में
आपको बता दें जिस स्कूल में यह घटना हुई उसमें लगभग 3000 छात्र पढ़ते हैं। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि उन्हें शुरू में लगा कि पटाखे फूट रहे हैं या कोई चीज पटक रही है मगर रुक रुक कर आ रही तेज़ आवाज और लोगो की चीख पुकार से उन्हें समझ आया कि यह गोलीबारी की आवाज है।
रिपोर्ट्स के अनुसार जिस इलाके में ही है वारदात हुई वहां थाईलैंड में सबसे ज्यादा लोगों के पास हथियार हैं अनुमान है किस क्षेत्र में करीब 1 करोड़ बंदूक के मौजूद हैं मतलब लगभग हर 7 लोगों पर एक बंधुूक होती है। थाईलैंड में बंदूक कानून को सख्त बनाने के लिए कई पुराने वादे किए गए लेकिन गोलीबारी की घटनाएं अब भी नहीं रुकी है।
इसी साल फरवरी माह में थाईलैंड के दक्षिणी हिस्से के एक स्कूल में भी किशोर ने गोलीबारी की थी जिसे पुलिस के द्वारा गोली मार कर गिरफ्तार किया गया था इस हमले में स्कूल के प्रिंसिपल की मौत हो गई थी जबकि दो छात्र घायल हुए थे।
वही साल 2022 में बंदूक और चाकू से लैस पूर्व पुलिसकर्मी ने थाईलैंड के उत्तरी इलाके की एक नर्सरी में घुसकर वहां 24 बच्चों और 12 वयस्कों की जान ले ली थी। यह घटना थाईलैंड के इतिहास के सबसे भयावह नरसंहारों में गिनी जाती है। साल 2022 से अब तक थाईलैंड में आत्मघाती हमलों की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं जिस पर सरकार सख्त एक्शन लेने का दावा करती है।
