Kanwar Yatra के आखिरी दिन उत्तराखंड में उमड़ी शिवभक्तों की भीड़, गंगाजल लेने पहुंचे श्रद्धालु l
Kanwar Yatra is at its final stop: Kanwar यात्रा के आखिरी दिन सोमवार को हरिद्वार में शिवभक्तों की भारी भीड़ नजर आ रही है। हरकी पैड़ी से गंगाजल लेकर कांवड़िए लगातार अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। हाईवे से लेकर कांवड़ मार्गों तक जगह-जगह ‘बोल बम’ और ‘हर हर महादेव’ के जयकारे गूंज रहे हैं।
सुबह से हो रही बारिश के बावजूद कांवड़ियों का उत्साह कम नहीं हुआ। कई शिवभक्त बारिश में भीगते हुए अपनी यात्रा पूरी करने के लिए आगे बढ़ते दिखाई दिए। डाक कांवड़ के साथ दोपहिया वाहनों से जाने वाले कांवड़ियों की आवाजाही भी जारी है।
सावन के दूसरे सोमवार के चलते हरिद्वार के प्रमुख शिव मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। हरकी पैड़ी, कनखल के दक्ष मंदिर और बिलकेश्वर मंदिर समेत कई शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।
प्रशासन के अनुसार, अब तक करीब 3.80 करोड़ शिवभक्त गंगाजल लेकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो चुके हैं। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही हैं। बारिश के बीच एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर समेत अधिकारी भी व्यवस्थाओं का जायजा लेते नजर आए।
यह भी पढ़ें…https://theindiainsights.com/rekha-arya-begins-kanwar-yatra-2026/
