India sends relief supplies to Nepal : नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने हर तरफ तबाही मचाई है, हर तरफ तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है। इस भयानक बाढ़ में अब तक 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 800 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं इस हादसे के बाद से 133 भारतीय पर्यटक भी लापता हैं। इस मुश्किल घड़ी में नेपाल के पड़ोसी देश होने के नाते भारत अपना फर्ज निभा रहा है। भारत की तरफ से नेपाल को हर संभव मद्द पहुंचाई जा रही है। पीएम मोदी ने इस मुश्किल घड़ी में नेपाल को हर मुमकिन मदद करने का पूरा भरोसा दिया।
भारतीय वायुसेना के विमान से भेजी गई राहत सामग्री नेपाल
वहीं विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी दी कि भारत ने नेपाल की सहायता के लिए 10 टन मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) ) सामग्री के साथ जरूरी दवाइयां भेजी हैं।
वहीं, नेपाल के पीएम बालेन शाह ने बातचीत के बाद पीएम मोदी ने भी सोशल मीडिया पर लिखा, ‘इस संकट की घड़ी में भारत के लोग नेपाल के अपने भाइयों और बहनों के साथ मजबूती से खड़े हैं। भारत, नेपाल को हर मुमकिन मानवीय सहायता देने के लिए पूरी तरह तैयार है। हमारी टीमें बचाव और राहत कार्यों को लेकर आपस में लगातार तालमेल बना रही हैं।
वहीं भारत ने भारतीय वायुसेना के विमान से राहत सामग्री की पहली खेप नेपाल भेजी है। राहत सामग्री में टेंट, कंबल, स्वच्छता किट, सोलर लैंप और दवाइयां शामिल हैं।
भारतीय वायुसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (X) पर पोस्ट शेयर कर पड़ोसी नेपाल के लिए भेजी जा रही मदद के बारे में जानकारी दी है। IAF ने अपनी पोस्ट में लिखा कि नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के जवाब में, #IAF ने 10 टन ज़रूरी राहत सामग्री और मेडिकल सप्लाई ले जाने वाला एक C-130J विमान तेज़ी से तैनात किया है। C-17 और C-130 विमानों द्वारा अतिरिक्त हवाई प्रयास से राहत सप्लाई पहुंचाई जाएगी, जिसमें बचाव और निकासी कार्यों के लिए हेलीकॉप्टरों को रखा जाएगा।
