Car swept away by heavy rainwater : देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र के कंडोली पुल के पास देर रात एक क्रेटा वाहन तेज बरसाती बहाव के बीच अनियंत्रित होकर पानी में बह गया। हादसे के वक्त कार में एक युवक और दो युवतियां सवार थीं। सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया। करीब दो किलोमीटर दूर एक युवती घायल अवस्था में मिली, जबकि युवक और दूसरी युवती के शव बरामद किए गए।
घटनास्थल पर पहुंची SDRF टीम
बता दे हादसा थाना प्रेमनगर क्षेत्र के लोअर कंडोली, पौंधा रोड स्थित कंडोली पुल के पास हुआ। जहां एक कार वाहन संख्या RJ 13 CE 5641 के तेज बरसाती बहाव में बहने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही SDRF टीम डाकपत्थर, अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के साथ टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। तेज बरसाती बहाव में बहने की सूचना पुलिस को मिली। इसके बाद डाकपत्थर से अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम घटनास्थल पर पहुंची।
घटनास्थल पर पहुंचते ही SDRF टीम के जवानों ने अंधेरे और तेज बहाव के बीच सर्च अभियान शुरू कर दिया। कार में जयपुर, राजस्थान निवासी अक्षय और दो युवतियां सवार थीं। सर्चिंग के दौरान घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर सहज एक युवती घायल अवस्था में मिली। जिसे SDRF जवानों ने उसे सुरक्षित बाहर निकालकर पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
