धामी कैबिनेट बैठक में रखे गए 10 प्रस्ताव, इंटर्न डॉक्टरों का बढ़ा स्टाइपेंड…

Dhami Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज शुक्रवार 11 सितंबर को कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान कैबिनेट बैठक में दस प्रस्ताव आए। जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल को लेकर प्रस्ताव पास किए गए। वहीं बैठक में मेडिकल इंटर्न के स्टाइपेंड और अधिकवक्ताओं के मानदेय को लेकर भी प्रस्ताव पास किए गए।

ये प्रस्ताव आए-

  • उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग की वार्षिक रिपोर्ट को विधानसभा पटल पर रखने को मंजूरी दी गई।
  • उत्तराखंड कारागार की सेवा नियमावली के तहत अपर महानिरीक्षक कारागार के एक पद को संवर्गीय ढांचे में रखने को मंजूरी मिली।
  • शासकीय अधिवक्ताओं के शुल्क की दरों का पुनर्निर्धारण होगा। सुप्रीमकोर्ट, हाई कोर्ट व अधीनस्थ न्यायालयों के अधिवक्ताओं का मानदेय बढ़ाया गया।
  • विधिक माप विज्ञान में सेवा नियमावली में संशोधन को मंजूरी।
  • पांच राजकीय मेडिकल कॉलेज में मेडिकल इंटर्न स्टूडेंट्स का स्टाइपेंड 25,000 रुपए कर दिया गया है। पहले ये 17,000 रुपये था।
  • अपर सहायक व्यायाम के 33 पद सृजित किये गए। यह मेडल विनर खिलाड़ियों के लिए आरक्षित होंगे।
  • खेल नीति 2021 के तहत अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय खेलों के मैडल विजेता खिलाड़ियों को 245 पदों पर नियुक्ति का प्रस्ताव आया। युवा कल्याण, परिवहन, शिक्षा आदि विभागों में मिलेगी नौकरी।
  • मसूरी GMVN की पार्किंग में से 972 गज जमीन गढ़वाल सभा को मिलेगी।
  • कर्मचारी राज्य बीमा निगम निदेशालय हरिद्वार की जमीन के निकट सलेमपुर में 15 एकड़ भूमि ESI अस्पताल को देने पर मुहर।
  • 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान होगा। इसमें मंत्री और प्रभारी शामिल होंगे। प्रदेशभर में कार्यक्रम होंगे।

बता दे 17 सितंबर को धार्मिक स्थलों में आशीर्वाद का दीया जलेगा। आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यक्रम होंगे। जनसहभागिता के माध्यम से सभी लोग राष्ट्र निर्माण में स्वेच्छा से कोई भी जैसे वृक्षारोपण, सफाई कार्य कर सकते हैं।वहीं अलग-अलग संगठन को इसमें जोड़ना है। बच्चों के लिए अलग से प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। वहीं नुक्कड़ नाटक से सरकार की उपलब्धि को जनता के बीच पहुंचाएंगे। नवाचार के लिए प्लेटफार्म बनेगा। बेस्ट नवाचार को पुरस्कृत किया जाएगा। विकसित भारत का एक कलश किसी एक चौराहे पर स्थापित होगा। उस चौराहे के नाम भी विकसित भारत के नाम से होगा।

Srishti
Srishti