‘गोंधल’ बनी Academy Awards में भारत को रिप्रेजेंट करने वाली चौथी मराठी फिल्म…

Gondhal’ will Represent India at Academy Awards : भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी खुश्खबरी सामने आई है। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) ने 99वें अकादमी पुरस्कार (Oscars 2027) के लिए निर्देशक संतोष दावखर की मराठी थ्रिलर फिल्म ‘गोंधल’ (Gondhaal) को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि घोषित किया है। यह घोषणा जूरी के अध्यक्ष पी. शेषाद्रि के नेतृत्व वाली चयन समिति द्वारा की गई है। जिसका आयोजन 99वें अकादमी पुरस्कार समारोह में 14 मार्च 2027 को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में किया जाएगा।

महाराष्ट्र के ग्रामीण अंचल की पृष्ठभूमि पर बनी यह थ्रिलर ग्रामीण महाराष्ट्र की समृद्ध लोक परंपरा और ‘गोंधल अनुष्ठान’ (पारंपरिक नृत्य-पूजा) की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म सुमन नाम की एक नवविवाहित महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी शादी से नाखुश है। फिल्म की मुख्य किरदार ‘सुमन’ है, जो एक दमनकारी शादी में फंसी हुई है। कहानी में तब नया मोड़ आता है जब वह अपने प्रेमी के साथ मिलकर एक मर्डर और वहां से भागने की साजिश रचती है। यह आस्था, धोखे और नियति का एक सांस्कृतिक थ्रिलर मेल है।

इस फिल्म के लेखक और निर्देशक संतोष डावखर हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका अभिनेत्री इशिता देशमुख ने निभाई है। उनके साथ किशोर कदम, योगेश सोहनी और निषाद भोयर जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर और संगीत दिग्गज संगीतकार इलैयाराजा (Ilaiyaraaja) ने तैयार किया है। बता दे निर्देशक संतोष डावखर को इस फिल्म के लिए इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) 2025 में बेस्ट डायरेक्टर का सिल्वर पीकॉक अवार्ड मिल चुका है।

3 मराठी फिल्में Academy Awards के लिए भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी

बता दे ‘गोंधल’ ऑस्कर (Academy Awards) के लिए चुनी जाने वाली चौथी मराठी फिल्म है। इससे पहले तीन मराठी फिल्में ऑस्कर के लिए भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। जिसमें मुख्य तौर पर श्वास (Shwaas) – 2005, हरिश्चंद्राची फैक्ट्री (Harishchandrachi Factory) – 2009, और कोर्ट (Court) – 2015 शामिल है।

Srishti
Srishti