first Patanjali Ayurveda Gurukul inaugurated : विश्व आयुर्वेद दिवस के खास अवसर पर उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का भव्य शुभारंभ किया गया है। इस ऐतिहासिक संस्थान का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण सहित कई गणमान्य संत और लोग मौजूद रहे। बता दे इस पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुल की स्थापना हरिद्वार के पतंजलि वेलनेस योगग्राम के पास की गई है।
इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि आज का दिन बेहद शुभ है। आज विश्व आयुर्वेद दिवस भी है। उन्होंने कहा कि कि पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का उद्घाटन भारतीय परंपराओं, आयुर्वेद और योग से जुड़ी विरासत को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होने कहा कि योग को दुनिया और हर घर तक पहुंचाने में जिन लोगों ने प्रयास किए, उनसे प्रेरणा लेकर भारतीय ज्ञान और परंपराओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाना चाहिए। हमारे पूर्वजों ने जिन परंपराओं और जीवन पद्धतियों को अपनाया, उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है।
वहीं कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने आयुर्वेद दिवस के अवसर पर धन्वंतरि भगवान की पूजा-अर्चना भी की। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित पूजा में उन्होंने प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
