BJP ने UP MLC चुनाव 2026 के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान..

BJP announces 6 candidates for UP MLC elections : भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) चुनाव 2026 के लिए अपने छह प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।
रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश की 11 स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटों में से 6 सीटों पर भाजपा ने निम्नलिखित उम्मीदवारों की घोषणा की है। बीजेपी ने वाराणसी, झांसी और गोरखपुर क्षेत्र समेत कुल 6 कैंडिडेट उतारे हैं।

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। प्रेस विज्ञप्ति में बिहार के चार निर्वाचन क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नाम भी घोषित किए गए हैं। उत्तर प्रदेश में घोषित छह प्रत्याशियों में तीन स्नातक और तीन शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से हैं। चुनाव को लेकर पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नाम स्पष्ट कर दिए हैं।

UP MLC चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची..

भाजपा की ओर से जारी सूची के मुताबिक, वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से केदार नाथ सिंह, मेरठ स्नातक से दिनेश गोयल और इलाहाबाद-झांसी स्नातक से अशोक कुमार राठौर को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में वाराणसी शिक्षक से डॉ. प्रमोद मिश्रा, आगरा शिक्षक से इंजीनियर हरि किशोर तिवारी और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक से ध्रुव त्रिपाठी को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
इन निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान 23 अक्टूबर 2026 को कराया जाएगा और तो वहीं मतगणना के परिणाम 27 अक्टूबर 2026 को घोषित किए जाएंगे।

पढे़ – DAV PG College : छात्रसंघ चुनाव के मतदान के बीच हगांमा, कांग्रेसी कार्यकर्ता गिरफ्तार…

Srishti
Srishti