Rishikesh : रिजॉर्ट मालिक लापता, आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज…

Resort owner missing from Rishikesh : उत्तराखंड में ऋषिकेश के गंगा भोगपुर तल्ला (चीला क्षेत्र) स्थित एक रिजॉर्ट संचालक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का गंभीर मामला सामने आया है। लापता व्यक्ति की पहचान नीरज गुप्ता के रूप में हुई है, जो मूल रूप से ग्रेटर नोएडा के निवासी हैं और ऋषिकेश में ‘पनाम्बी रिजॉर्ट एंड स्पा’ (Panambi Resort & Spa) का संचालन लीज पर कर रहे थे।

बता दे रिजाॅर्ट संचालक की घड़ी व चप्पल गंगा किनारे मिले हैं। जिससे आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं बताया जा रहा है कि रिजाॅर्ट संचालक ने घर पर सुसाइड नोट भी छोड़ा है। पुलिस ने रिजाॅर्ट संचालक की पत्नी की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।

संबंधित धाराओं के तहत पुलिस ने किया मामला दर्ज

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि जमीन की खरीद-फरोख्त और धनराशि को लेकर हुए विवाद के चलते रवि बजाज और गगन बत्रा द्वारा उनके पति को कथित रूप से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और कानूनी जांच शुरू कर दी है।

लक्ष्मणझूला कोतवाली प्रभारी सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि नीरज गुप्ता की पत्नी विनीता गुप्ता की शिकायत पर रवि बजाज, गगन बत्रा समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रकरण से संबंधित तथ्यों और साक्ष्यों की जांच की जा रही है। साथ ही SDRF और स्थानीय पुलिस की टीमें लापता व्यक्ति की तलाश के लिए नदी और आस-पास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

पढे़ – गंगोत्री धाम के कपाट 10 नवंबर को होंगे बंद, मुखबा गांव में होंगे मां गंगा के दर्शन…

Aarti Rawat
Aarti Rawat