तुंगनाथ यात्रा पर आई महिला हादसे का शिकार, गहरी खाई में गिरने से मौत…

A woman died after falling into a deep ravine : उत्तराखड़ के रुद्रप्रयाग जिले में तुंगनाथ यात्रा पर आई एक महिला यात्री बीते रविवार यानी 20 सितंबर की शाम ट्रेक रूट पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना प्राप्त होते ही रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद DDRF, SDRF और आपदा मित्रों की टीमों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर महिला का शव बरामद किया।

घटनास्थल पर पहुंची DDRF की टीम

बता दे बीते रविवार 20 सितंबर की शाम करीब 6:21 बजे तुंगनाथ ट्रेक रूट पर गणेश मंदिर के समीप एक महिला यात्री अचानक अनियंत्रित होकर नीचे गहरी खाई में गिरी थी। हादसे की सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, रुद्रप्रयाग द्वारा DDRF और आपदा मित्र तुंगनाथ की टीम को तत्काल सूचित किया गया।

सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची और महिला की तलाश शुरू की, लेकिन अंधेरा अधिक होने तथा खाई की गहराई को देखते हुए अभियान को आगे जारी रखना जोखिमपूर्ण हो गया, लेकिन सुबह 21 सितंबर को फिर से रेस्क्यू अभियान चलाया गया और कड़ी मशक्कत के बाद महिला का (woman died) शव बरामद किया गया।बताया जा रहा है कि महिला के खाई में गिरने के बाद काफी देर तक उसकी आवाजें सुनाई देती रहीं। रेस्क्यू टीमों ने रात में ही उसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रयास तेज किए।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि रात करीब 12:30 बजे डीडीआरएफ के कुलदीप सिंह ने अभियान को फिलहाल स्थगित किए जाने की जानकारी दी। सोमवार सुबह मौसम और परिस्थितियों को देखते हुए पुनः सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। अभियान के दौरान महिला को खाई से बरामद कर लिया गया। महिला की पहचान और हादसे से संबंधित अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

Srishti
Srishti