Aastha Special Train : आस्था स्पेशल ट्रेन को पूर्व सीएम ने दिखाई हरी झंडी, देहरादून से अयोध्या के लिए 1074 लोग |

अयोध्या में (Aastha Special Train) रामलला के दर्शन के लिए देहरादून से आज आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना हुई। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही बड़ी संख्या में देहरादून की आम जनता भी शामिल थे। ट्रेन में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ 1074 लोग अयोध्या के लिए रवाना हुए हैं। देहरादून से अयोध्या के लिए रवाना हुई आस्था ट्रेन को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और टिहरी सांसद माला राजलक्ष्मी ने हरी जल्दी दिखाकर रवाना किया।

23 फरवरी को सुबह पहुंचेंगे अयोध्या | Aastha Special Train

देहरादून के आम जनता में रामलला के दर्शन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है ट्रेन 23 फरवरी की सुबह को 2:55 पर अयोध्या कैंट पहुंचेगी। इसके बाद स्टेशन से बसों से लोग राम जन्मभूमि पहुंचेंगे जहां पर रामलला के दर्शन करने के बाद मंदिरों का भ्रमण कराया जाएगा।

24 फरवरी को राम मंदिर के दर्शन करने के बाद रात के 12:00 बजे ट्रेन अयोध्या कैंट से देहरादून के लिए रवाना होगी जो की दोपहर 2:40 पर सभी भक्तों को देहरादून पहुंचाई। आपको बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने के बाद फरवरी से देहरादून से अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन की शुरुआत की गई थी, तभी से उत्तराखंडवासी अयोध्या में भगवान राम के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। Aastha Special Train

यह भी पढ़े |

जय श्री राम के जयकारों के साथ अयोध्या के लिए रवाना हुई पहली ट्रेन, पहली बार में रवाना हुए 1500 लोग।

Leave a Comment