Anjana Om Kashyap Sues Khan Sir For ₹2 Crore Defamation : खान सर पटना और बिहार स्थित एक बेहद लोकप्रिय भारतीय शिक्षक और यूट्यूबर हैं जो अपनी अनूठी और सरल शिक्षण शैली के लिए जाने जाते हैं और बहुत कम फीस में लाखों छात्रों को शिक्षा प्रदान करते है। हाल ही में उनसे जुड़ा विवाद जो 2 जून की रात को उनकी कोचिंग संस्थान खान ग्लोबल स्टडीज के बाहर हुए हिंसक हंगामे और फायरिंग से शुरू हुआ था। इस विवाद की शुरुआत 29 मई को आजतक चैनल पर प्रसारित एक लाइव डिबेट शो से हुई जिसमें वरिष्ठ पत्रकार अंजना ओम कश्यप ने NEET 2026 पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में हो रही घोटाले को लेकर चर्चा के दौरान यूट्यूब और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर पढ़ने वाले “स्टार टीचर्स” पर निशाना साधा , इस दौरान उन्होंने शिक्षकों को “दो कौड़ी का शिक्षक” “व्यूज बटोरने वाले” और “ज्ञानहीन” से संबोधित किया। साथ ही उनका कहना था कि ऑनलाइन शिक्षक संवेदनशील मुद्दों पर ड्रामा करके पैसे कमाने और लोकप्रियता हासिल करने का काम करते हैं। इस मुद्दे पर टिप्पणी कर कई शिक्षकों ने विरोध किया और मीडिया को “गोदी मीडिया” “चाटुकार” और “फेक न्यूज़ की दुकान” शब्दों से संबोधित किया।
साथ ही खान सर ने एक वीडियो के जरिए कहा कि जो शिक्षक देश के गरीब और ग्रामीण इलाकों के लाखों बच्चों को सस्ती और मुख्य शिक्षा दे रहे हैं उनका अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यह बहस कानूनी लड़ाई में बदल गई जब खान सर ने वीडियो के जरिए अंजना ओम कश्यप के बच्चे की स्कूल से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक की जिससे उनके परिवार की सुरक्षा पर कई सवाल खड़े किए गए। ट्रोलिंग और निजी सुरक्षा चिताओं के चलते अंजना ओम कश्यप और टीवी टुडे नेटवर्क ने दिल्ली हाईकोर्ट में खान सर, अभिनव सर, बबीता त्यागी समेत कई लोगों के खिलाफ 2 करोड़ का मानहानि मुकदमा दर्ज किया। याचिका में सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ बने सभी अपमानजनक टिप्पणीयों और सूचनाओं को हटाने की मांग की गई है।
इसके चलते 2 जून को लगभग 15 से 20 उपद्रवियों ने खान सर की संस्थान पर पथराव और तोड़फोड़ की जिस दौरान हवाई फायरिंग की घटना भी हुई जिसके चलते खान सर ने आत्मरक्षा में फायरिंग की। पटना पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच के चलते खान सर के दो निजी सुरक्षा गार्डो को गिरफ्तार किया, जिसपर गार्डो का कहना है कि उन्होंने खान सर के कहने पर हवाई फायरिंग की थी। पटना पुलिस ने खान सर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 और आर्म्स एक्ट के तहत गंभीर धाराएं लगाई है। साथ ही दोनों गार्डन के पास जप्त किए गए एनपीबी 315 बोर की राइफल के संबंध में गार्ड की नोएडा स्थित कंपनी एप्स को नोटिस दिया गया जिसके चलते दोनों के लाइसेंस से संबंधित जानकारी ली गई, इसके अलावा नोएडा पुलिस से भी संपर्क किया गया।
वहीं गिरफ्तार गार्ड प्रदीप कुमार के घर मैनपुरी स्थित बेवर थाना और तालेवार सिंह के घर कासगंज स्थित शेखपुरा थाना से भी पटना पुलिस ने दोनों के बारे में पता लगाया है। हथियार के लाइसेंस की जांच के लिए नोएडा पुलिस को भेज दिया गया गया है कि यह असली है या फिर नकली लाइसेंस है। FIR दर्ज होने के बाद खान सर लापता है पटना से मुसल्लहपुरहाट स्थित खान कोचिंग संस्थान में पिछले मंगलवार की रात में हंगामे के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। खान कोचिंग संस्थान के दो निजी सुरक्षा गार्ड द्वारा फायरिंग करने के बाद फैजल खान उर्फ खान सर पर मुकदमकुआं थाने में FIR दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि रविवार को भी वह खान सर की कोचिंग में गई लेकिन वह वहां मौजूद नहीं थे।
आपको बता दे खान ग्लोबल स्टडीज के मुख्य द्वार पर फायरिंग मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद संस्थान से जुड़े दो गार्ड जेल में गिरफ्तार है जिसके लिए खान सर अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए आज पटना सिविल कोर्ट में अपने अग्रिम जमानत अर्जी दायर कर सकते हैं। खान सर के वकील अरविंद कुमार महुआर का कहना है कि खान ग्लोबल के गेट पर हुई वारदात के बाद संस्थान के व्यक्ति ने दूसरे संस्थान के डायरेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी और उसी के जवाब में विरोधी पक्ष ने भी एफआईआर दर्ज कराई है जिसमें आत्मरक्षा के लिए हवाई फायर करने वाले गार्डन के साथ खान सर का नाम भी डाल दिया गया है। उनके वकील का कहना है कि खान सर अगली सुनवाई के दिन अग्रिम जमानत की अर्जी डालेंगे जिसमें जमानत मिलना या नहीं मिलना न्यायालय पर निर्भर होगा। लेकिन देखे तो खान सर के खिलाफ कोई मामला नहीं बनता है जानबूझकर उन्हें फसाने के लिए उनका नाम डाला गया है।
