Another Soldier Martyred In J&K: डोडा में शहीद हुआ राज्य का 1 और सपूत, सीएम धामी ने जताया शोक

Another Soldier Martyred In J&K: जम्मू कश्मीर के डोडा से एक दुखद खबर सामने आई है जहां जम्मू कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान उत्तराखंड के वीर सपूत कैप्टन दीपक सिंह शहीद हो गए हैं। कैप्टन दीपक सिंह के शहीद होने की खबर मिलने के बाद से ही पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर है।

डोडा में शहीद हुआ राज्य का 1 और सपूत | Another Soldier Martyred In J&K

जम्मू कश्मीर में डोडा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए उत्तराखंड के कैप्टन दीपक सिंह को नमन करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर ट्वीट करते हुए शोक जताया और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

सीएम धामी ने जताया शोक | Another Soldier Martyred In J&K

पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिखा “डोडा जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैन्य भूमि उत्तराखंड के वीर सपूत कैप्टन दीपक सिंह को कोटिश: नमन। मां भारती की सेवा में आपका यह बलिदान सदैव युवाओं में राष्ट्रभक्ति का संचार करता रहेगा। इश्वर से प्रार्थना है कि पूर्ण आत्मा को श्री चरणों में स्थान एवं शोक संतृप्त परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। ओम शांति।” Another Soldier Martyred In J&K

यह भी पढ़े |

 शहीद हुए उत्तराखंड के 1 और जवान, राज्य में छाई शोक की लहर