Avalanche Alert In Uttarakhand: उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में चिलचिलाती धूप के साथ गर्मी लोगों को परेशान कर रही है तो वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार मौसम विभाग के द्वारा बर्फबारी और बारिश की चेतावनी जारी की जा रही है। रक्षा भू सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान चंडीगढ़ के द्वारा उत्तराखंड के तीन जिलों चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में अगले 24 घंटे में 2950 मी या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन होने की चेतावनी जारी की है।
आपको बता दें की बीते सप्ताह चमोली के माणा गांव के पास हिमस्खलन हुआ था जिसकी चपेट में आने से आठ मजदूरों की मौत हो गई थी और मजदूरों को निकालने के लिए 3 दिन लंबा रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया था। माणा गांव में हुए हिमस्खलन के बाद माणा हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य पीछे हट गया है।