BJP का बड़ा सियासी अभियान आज, अमित शाह हैदराबाद में तो नबीन बिहार-बंगाल में संभालेंगे मोर्चा…

BJP’s big political campaign today: देश की राजनीति में सोमवार यानी आज 2 नवंबर को एक बार फिर सियासी हलचल तेज होने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विपक्ष के ‘वोट चोरी’ अभियान के जवाब में देशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हैदराबाद में पदयात्रा की अगुवाई करेंगे, जबकि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार और पश्चिम बंगाल में पार्टी के मार्च का नेतृत्व करेंगे। पार्टी का यह अभियान विपक्ष के आरोपों और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर चल रही राजनीतिक बहस के बीच आयोजित किया जा रहा है।

हैदराबाद में अमित शाह की पदयात्रा दोपहर करीब 3 बजे बशीरबाग स्थित डॉ. बाबू जगजीवन राम की प्रतिमा से शुरू होगी। यह मार्च आबिड्स होते हुए मोजामजाही मार्केट तक पहुंचेगा, जहां शाह जनसभा को संबोधित करेंगे। तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष एन. रामचंदर राव और केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया है। इस पदयात्रा के जरिए भाजपा कांग्रेस और विपक्षी दलों पर SIR को लेकर कथित तौर पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाते हुए अपना पक्ष जनता तक पहुंचाना चाहती है।

वहीं, नितिन नवीन बिहार के भागलपुर में सुबह 11 बजे लाजपत पार्क से पदयात्रा शुरू करेंगे, जो दोपहर 12:30 बजे सेवा ज्योति चौक पर समाप्त होगी। इसके बाद वह पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंचेंगे। यहां दोपहर 3 बजे कॉलेज स्ट्रीट से मार्च शुरू होगा और शाम 5:30 बजे धर्मतला में संपन्न होगा। दोनों कार्यक्रमों में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

दरअसल, भाजपा का यह अभियान विपक्षी INDIA गठबंधन की ओर से लगाए जा रहे चुनावी अनियमितताओं और ‘वोट चोरी’ के आरोपों के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर प्रदर्शन किया था। इसके अगले ही दिन भाजपा ने सड़कों पर उतरकर अपना पक्ष रखने की रणनीति अपनाई है। पार्टी ने अभियान के पहले चरण को 5 नवंबर तक चलाने की योजना बनाई है, जबकि दूसरा चरण 11 से 30 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा।

पढ़े –https://theindiainsights.com/pm-modi-gives-gujarat-a-boost-to-development-launches-projects-worth-over-14000-crore/

Aarti Rawat
Aarti Rawat