Dehradun : 16 करोड रुपए की लागत से बना पुल नहीं चला 16 दिन, निर्माण कार्य पर उठे सवाल..

Bridge worth ₹16 crores collapsed in Dehradun : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक बार फिर करोड़ों रुपए की लागत से बना एक पुल सवालों के घेरों में आया गया है। बता दे देहरादून के प्रेम नगर नंदा की चौकी के पास नेशनल हाईवे पर स्थित एक पुल जो हाल ही में 16 दिन पहले जनता के लिए खोला गया था, अचानक धसने से पुल में एक बड़ा गड्ढा देखने को मिला है। जिस पर पुलिस का कहना है कि गढ़ा एप्रोच रोड पर हुआ है। इसी के चलते पुलिस ने इस पुल पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।

आपको बता दें पिछले साल बरसात में पुल बहने के बाद इस पुल का करीब 16 करोड़ की लागत से पुनः निर्माण किया गया था। लेकिन इस साल मानसून की पहली बारिश ने ही इसकी पोल खोल दी। जिससे इसके दोबारा क्षतिग्रस्त होने से निर्माण की गुणवत्ता पर कई सवाल उठाये जा रहे हैं।

टोंस नदी के तेज बहाव से अस्थाई पुलिया ध्वसत

साथ ही पुल के क्षतिग्रस्त होने पर स्थानीय लोगों ने भारी नाराजगी देखी जा रही है। लोक निर्माण कार्य की गुणवत्ता और जिम्मेदार एजेंसियों पर सवाल उठाये जा रहे हैं। वही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची और पुल की स्थिति का निरीक्षण शुरू किया फिलहाल पुल की आवाजाही पर रोक है।

इससे पहले 11 जुलाई की रात टोंस नदी के तेज बहाव में ह्यूम पाइप डालकर बनाई गई अस्थाई पुलिया धस गई थी। जिसके चलते लोगों के आवाजाही पर संकट को देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने इस पुल का निर्माण कर 12 जुलाई से पुननिर्मित मुख्य पुल पर गाड़ियों का संचालन भी शुरू कराया था।

वही नगर कोतवाली पुलिस ने बताया कि पुलिया के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही पुलिस बल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा और घटना का जायज़ा लिया। जिसमें भारी बारिश के कारण पुलिया के पास बनी एप्रोच रोड के नीचे से मिट्टी बह जाने से एप्रोच रोड का क्षतिग्रस्त होना पाया गया। क्षतिग्रस्त पुल को ठीक करने का कार्य संबंधित कार्यवाही संस्था द्वारा किया जा रहा है, जो जल्द ही यातायात के लिए सुचारु किया जाएगा।

Srishti
Srishti