Chardham Yatra : दूसरे चरण के लिए 22 सितंबर से होगी हेली टिकटों की बुकिंग…

Chardham Yatra Heli ticket booking : उत्तराखंड चारधाम यात्रा के दूसरे चरण के तहत हेलीकॉप्टर सेवाओं का संचालन 15 सितंबर से शुरू हो रहा है। 15 से 30 सितंबर तक के हेली टिकटों की बुकिंग 7 सितंबर को पूरी हो चुकी है। वहीं, 1 से 15 अक्टूबर तक की बुकिंग 22 सितंबर को सुबह 11 बजे से शुरू होगी। आपको बता दे कि मानसून सीजन अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है, इसलिए यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हेली संचालन की अनुमति मौसम की स्थिति के आधार पर ही दी जाएगी, ताकि यात्रा सुरक्षित और सुलभ रहे।

श्रद्धालु नीचे दी गई वेबसाइट के माध्यम से कर सकते टिकट बुक

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ प्रतीक जैन ने बताया कि केदारनाथ धाम के लिए हेली शटल सेवा 15 सितंबर से शुरू हो जाएगी। साथ ही Chardham Yatra के लिए चार्टर सेवा और हेमकुंड साहिब के लिए हेली सेवा भी 15 सितंबर से ही संचालित होगी।

पहले चरण में 15 सितंबर से 30 सितंबर तक के लिए हेली टिकटों की बुकिंग 7 सितंबर को पूरी हो चुकी है। ऐसे में दूसरे चरण के तहत 22 सितंबर को सुबह 11 बजे से 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू की जाएगी। ऐसे में श्रद्धालु IRCTC’s की ऑफिशल वेबसाइट के जरिए टिकट बुक कर सकते है। श्रद्धालु IRCTC’s की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं।

प्रतीक जैन ने बताया कि कुछ टिकट ऐसे रहते हैं जिसको काउंटर टिकट के रूप में आखिरी समय में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन जब मौसम ठीक रहता है, तब ही इसकी अनुमति दी जाती है। उत्तराखंड से मानसून की अभी विदाई नहीं हुई है, इसी बीच 15 सितंबर से हेली सेवाओं का संचालन शुरू होने जा रहा है। ऐसे में हेली यात्रा की सुरक्षा के सवाल पर प्रतीक जैन ने कहा कि 15 सितंबर तक मानसून धीरे-धीरे वापस होने लगता है। लेकिन अभी भी क्लाउड कवर अधिक है जिसको देखते हुए हेली यात्रा की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए मौसम विभाग के साथ समन्वय बनाया जा रहा है।

Srishti
Srishti