CM Dhami Host Flag On Republic Day 2025: आज भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने शासकीय के आवास परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर 76वां गणतंत्र दिवस मनाया। इस दौरान उन्होंने मौजूद सभी लोगों को संविधान उद्देशिका की शपथ दिलाई।
76 वे गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता लागू करने से संबंधित भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संविधान निर्माताओं की अपेक्षाओं के अनुरूप राज्य में समानता, न्याय और एकता को सुनिश्चित करने के लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। इस प्रतिबद्धता को सुनिश्चित करते हुए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में राज्य के सभी नागरिकों को बिना किसी भेदभाव के समान अधिकार और अवसर प्रदान करने के लिए समान नागरिक संहिता कानून लागू करने जा रहे हैं।
अपने शासकीय आवास परिषद में ध्वजारोहण करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में सम्मिलित होने पहुंचे। जहां उन्होंने ध्वजारोहण किया और सी की सलामी ली।