Global Summit 2024 में शिरकत करने पहुंचे सीएम धामी, केंद्र मंत्री रहे मौजूद

CM Dhami In Global Summit 2024: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को आबूरोड (राजस्थान) में प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ‘ग्लोबल समिट-2024’ में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने सभी विद्वानों का स्वागत करते हुए उत्तराखंड को देवों की भूमि के रूप में वर्णित किया, जहाँ हर स्थान में दिव्यता बसी है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड केवल प्राकृतिक सौंदर्य से ही नहीं, बल्कि आध्यात्मिकता से भी परिपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस भूमि पर लोग आत्मिक शांति की खोज में आते हैं। उन्होंने ब्रह्माकुमारीज संस्था की भूमिका को सराहा, जो विश्व में शांति और सद्भाव का संदेश फैला रही है।

केंद्र मंत्री भी रहे मौजूद

मुख्यमंत्री ने कहा कि आध्यात्मिकता केवल आंतरिक सुख प्रदान नहीं करती, बल्कि यह हमारे जीवन के लिए अनिवार्य है। उन्होंने समाज में स्वच्छता और स्वास्थ्य के निर्माण के लिए आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट और सांसद रवि किशन भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े |

CM Dhami Programs In J&K: आज जम्मू कश्मीर में जनता को संबोधित करेंगे सीएम धामी,भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित 2 कार्यक्रम

Leave a Comment