CM Dhami Pay tribute to Late Vikram Rao: देश के वरिष्ठ एवं इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष के विक्रम राव जी का आज निधन हो गया है जिस पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धांजलि देते हुए एक पर पोस्ट किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पोस्ट करते हुए लिखा कि “देश के प्रतिष्ठित पत्रकार एवं इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष के विक्रम राव जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना है की पुण्य आत्मा को श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति मिले। पत्रकारिता का क्षेत्र में दशकों से सक्रिय विक्रम जी का निधन पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूर्ण शक्ति है। विनम्र श्रद्धांजलि।”

