Dead body Found Near Dehradun Clocktower: देहरादून के घंटाघर से एक सनसनी ख़ेज़ खबर सामने आ रही है। यहां गुरुवार सुबह घंटाघर के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों ने 112 पर कॉल कर पुलिस को शव मिलने की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया।
घटना सुबह 6 बजे की
पुलिस के द्वारा शव को कोरोनेशन अस्पताल पहुंच जाने के बाद वहां के डॉक्टरों ने युवक के मृत होने की पुष्टि की। आपको बता दें कि घंटाघर के पास शव मिलने की यह घटना सुबह 6 बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक युवक घंटा घर के पास अचेत पड़ा हुआ था, जिसे राहगीरों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मनोज निवासी गैरसैंण, चमोली के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों को युवक की मृत्यु की सूचना दी गई जिसके बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। मौत की वजह तलाशने के लिए सभी पहलुओं पर पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है।

