Doctor Service Extension Rule Update: उत्तराखंड में कार्यरत सरकारी डॉक्टर ऑन के सेवा विस्तार से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अब हर विशेषज्ञ डॉक्टर को रिटायरमेंट से 6 महीने पहले सेवा विस्तार का आवेदन करना होगा यदि रिटायरमेंट के बाद कोई डॉक्टर सेवा विस्तार का आवेदन करेगा तो वह मान्य नहीं होगा।
विशेषज्ञ डॉक्टर सेवा विस्तार नियमों में हुआ बदलाव
डॉक्टर सेवा विस्तार के संबंध में दिशा निर्देश स्वास्थ्य महानिदेशक के द्वारा जारी किए गए हैं। सरकार के स्वास्थ्य विभाग में कार्य कर रहे विशेषज्ञ डॉक्टर की रिटायरमेंट उम्र 60 साल से बढ़कर 65 कर दी है, लेकिन इसका लाभ डॉक्टर को तभी मिलेगा जब वह रिटायरमेंट से 6 महीने पहले इसके लिए आवेदन करेंगे।
आपको बता दें कि राज्य में विशेषज्ञ डॉक्टर के करीब 50 फ़ीसदी पद खाली है जिनको भरने के लिए सरकार लगातार कवायत कर रही है। सरकार के द्वारा नए पीजी डॉक्टर भी तैयार किए जा रहे है। साथ ही वर्तमान में कार्य कर रहे डॉक्टर को भी उपयोग करना चाह रही है, जिसके लिए डॉक्टरों की रिटायरमेंट उम्र भी बढ़ाई गई है।

