हरिद्वार : विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते महिला ASI गिरफ्तार…

Female ASI arrested while accepting a bribe : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में सतर्कता विभाग (Vigilance) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रानीपुर कोतवाली में तैनात महिला अपर उपनिरीक्षक (ASI) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
सूचना के मुताबिक शिकायतकर्ता का किसी दूसरे पक्ष के साथ लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। वहीं इस मामले में महिला ASI सोनिया ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने और विवाद का निपटारा करने के लिए 10 हजार रुपये की घूस मांग रही थी। रिश्वत की मांग से परेशान होकर शिकायतकर्ता ने इसकी जानकारी उत्तराखंड सतर्कता विभाग के टोल फ्री नंबर 1064 पर दर्ज कराई।

इस टोल फ्री नंबर पर की थी शिकायत

सतर्कता विभाग के अनुसार, टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत मिली थी कि रानीपुर थाने में तैनात एएसआई शिकायतकर्ता के पक्ष में मामला निपटाने के लिए 10 हजार रुपये की मांग कर रही हैं। शिकायत की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक सतर्कता, सेक्टर देहरादून ने ट्रैप टीम गठित की। जिसके बाद शनिवार, 10 अक्टूबर को सतर्कता विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए ASI सोनिया को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बताया जा रहा है कि सर्वपितृ अमावस्या के अवसर पर महिला एएसआई की ड्यूटी शहर कोतवाली क्षेत्र में लगी हुई थी। उसने शिकायतकर्ता को वहीं रिश्वत की रकम देने के लिए बुलाया था। जैसे ही उसने पैसे लिए, सतर्कता विभाग की टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया।

पढ़े – Haridwar : बेकाबू बस ने 5 वाहनों को मारी टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल…

Aarti Rawat
Aarti Rawat