गंगोत्री– यमुनोत्री धाम के कपाटबंदी की प्रक्रिया आज से शुरू, फूलों और दीपों से सजा मंदिर…….

Gangotri– Yamunotri Dham Begins Closing Process: उत्तराखंड में आज से गंगोत्री– यमुनोत्री धाम के कपाटबंदी की प्रक्रिया होगी शुरू। 2 नवंबर को अन्नकूट के पर्व पर गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए होंगे बंद।

गंगोत्री– यमुनोत्री धाम हो रहे बंद

आपको बतादें, गंगोत्री– यमुनोत्री धाम में आज दीपोत्सव के साथ कपाटबंदी की प्रक्रिया शुरू होगी। चारधामों के शीतकाल के लिए कपाटबंदी का क्रम गंगोत्री और यमुनोत्री धाम से शुरू होता है। जानकारी के अनुसार 2 नवंबर को अन्नकूट के पर्व पर गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे।
कपाटबंदी के लिए गंगोत्री स्थित मां गंगा के मंदिर को लगभग 8 क्विंटल फूलों से सजाया जाएगा। गंगा मंदिर के साथ गंगा घाट को दीपों से सजाया जाएगा।

जानिए कपाटबंदी का समय

कपाटबंदी की प्रक्रिया कल सुबह 4 बजे से शुरू होगी। इस दौरान विशेष आरती और पूजा कर मां भगवती गंगा के स्वर्ण विग्रह को उनकी डोली में विराजित किया जाएगा। हमेशा की तरह चांदी के अखंड दीपक में 6 महीने के लिए घी और तेल डाला जाएगा। आपको बतादें के 12:14 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।

ये भी पढ़े:  UK Board Result 2024: तीसरे साल भी बेटियों ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन, बोर्ड परीक्षाओं के सभी रिकॉर्ड करे ध्वस्त
Anjali Bhatt
Anjali Bhatt

Anjali Bhatt is a young journalist associated with digital media in Uttarakhand. Currently, Anjali is connected with TII. She covers Uttarakhand districts along with Lifestyle, National and International News.