Garlic Price In India : भारत में लहसुन की कीमत कर देगी हैरान, नेपाल में आधे से कम दामों में बिक रहा लहसुन |

भारत (Garlic Price In India) में लहसुन का उत्पादन कम हो रहा है जिसके कारण मंडी से ही महंगाई बढ़ रही है। इस समय भारत में लहसुन की कीमत 400 से 500 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। भारतीय सीमा से मात्र 2 किलोमीटर दूर नेपाल में इसी लहसुन की कीमत भारत के मुकाबले दो गुना कम है। भारत में लहसुन के दाम आसमान छू रहे हैं जिस कारण भारतीय नेपाल से लहसुन खरीद रहे हैं।

भारत में लहसुन के दाम छू रहे आसमान | Garlic Price In India

कंचनपुर स्थित नेपाल के एक व्यापारी रमेश भट्ट, राजधामी ने बताया कि वहां लहसुन 240 से 250 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि नेपाल सीमा से सटे बंद बसा के गुदमी, लट्टाखला,थपलियाल खेड़ा के लोग जो की घरेलू सामान के लिए वहां आते हैं वह नेपाल से सस्ता सामान ले जाते हैं। इसी तरह नेपाल में महंगी चीजों को यहां के नागरिक भारत से खरीद कर ला रहे हैं। यह दोनों ही देश सस्ते सामान के लिए एक दूसरे के बाजारों पर निर्भर रहते हैं। Garlic Price In India

नेपाल में भारत के मुकाबले कई चीज ऐसी हैं जो की बहुत सस्ती बिकती हैं। पहले भी भारतीय नागरिक सस्ते टमाटर और डीजल पेट्रोल के लिए नेपाल दौड़े थे। मगर लहसुन के लिए अभी इतनी ज्यादा भाग दौड़ नहीं हो रही है क्योंकि भारत में लोग कम मात्रा में भी लहसुन का उपयोग करते हैं। कई घरों में तो लहसुन बिलकुल भी इस्तेमाल नहीं किया जाता है।

कंचनपुर के उद्योग वाणिज्य संघ के पूर्व उपाध्यक्ष एमडी भट्ट ने नेपाल में लहसुन के दामों की जानकारी देते हुए बताएं कि भारत में लहसुन के दाम इस समय आसमान छू रहे हैं। मगर नेपाल में लहसुन के दाम एकदम सामान्य है। यहां ढाई सौ के आसपास लहसुन बिक रहा है क्योंकि यहां लहसुन की अच्छी पैदावार होती है। Garlic Price In India

यह भी पढ़े |

राशन कार्ड, पैनकार्ड, आधार कार्ड, आदि 799 सेवाओं के लिए नहीं लगाने होंगे सीएसी सेंटर के चक्कर, धामी सरकार बना रही यह प्लान |

Leave a Comment