Head Constable dies due to Bullet Injury : देहरादून डोईवाला के समीप रानीपोखरी थाना क्षेत्र में एक हेड कांस्टेबल की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार 25 मई यानी बीते सोमवार को लगभग 10:30 बजे थाना क्षेत्र रानीपोखरी को सूचना प्राप्त हुई की हेड कांस्टेबल सुनील उम्र 49 वर्ष, जो देहरादून एयरपोर्ट में गार्ड ड्यूटी पर तैनात थे, ने अपने आवास नागघेर, रानीपोखरी में अपनी कंबाइन से खुद को गोली मार ली।
उपचार के लिए हिमालयन अस्पताल ले जाया गया
घटना के बाद उन्हें गंभीर अवस्था में उपचार के लिए हिमालयन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना से जुड़े सभी पहलू की पड़ताल की जा रही है।
पहले द्रष्टता में करीब 7 से 8 राउंड फायरिंग होना लग रहा है, जिसमें से करीब तीन गोलियां मृतक हेड कांस्टेबल को लगी है। गोली चलने का मुख्य कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है।
