IMD ने जारी किए 3 जिलों में येलो अलर्ट, पर्यटकों से सावधानी बरतने की अपील…

IMD Issued Yellow Alert: उत्तराखंड में मॉनसून की बारिश का सिलसिला कुछ धीमा जरूर हुआ है, लेकिन थमा नहीं है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश अब भी जारी है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

इसी के चलते  मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार देहरादून, बागेश्वर और टिहरी जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी है। इसके अलावा अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी बादल छाए रहने और बारिश तेज होने की संभावना जताई गई है।

मौसम की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए IMD और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील की है।

Aarti Rawat
Aarti Rawat