IRB Officers Bus Accident : बाल बाल बचे आईआरबी जवान, IRB जवानों की बस पलटी, 3 जवान घायल

IRB Officers Bus Accident: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के जसपुर में आईआरबी जवानों की बस के हादसे के शिकार होने की खबर सामने आई है। आईआरबी जवानों की बस दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण तीन जवान घायल हो गए हैं। तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया है। आपको बता दे की जसपुर में आईआरबी जवानों की बस के हादसे के शिकार होने की घटना रविवार सुबह 4:30 बजे की बताई जा रही है।

IRB जवानों की बस पलटी | IRB Officers Bus Accident

जिस समय आईआरबी जवानों की बस हादसे का शिकार हुई, उस समय वह बस मंडुआखेड़ा के पास हाईवे पर जवानों को लेकर जा रही थी, हाईवे पर गलत साइड से आ रहे बाइक सवार को बचाने के चलते यह हादसा हुआ। बाइक सवार को बचाने के चलते नियंत्रित होकर बस किनारे पलट गई, जिसके चलते तीन जवान घायल हो गए हैं। गनीमत की बात यह रही कि जवानों को हल्की चोटें आई है।

पुलिस ने घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया | IRB Officers Bus Accident

आईआरबी के जवानों की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के बाद तीनों जवानों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस में सभी जवानों को दूसरी बस से आईआरबी मुख्यालय बेल पड़ाव के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त हुई बस को क्रेन की मदद से बाहर निकल गया। IRB Officers Bus Accident

यह भी पढ़े |

कावड़ वाहन और पिकअप वैन की जोरदार टक्कर, 1 कांवड़िए की मौत, घायल कांवड़िए अस्पताल…..

 बोलेरो के खाई में गिरने से गई 2 जानें, उत्तरकाशी में हुआ दर्दनाक हादसा

 रिस्पना पुल पर हुआ बड़ा हादसा, बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, 1 पुलिसकर्मी की मौके पर मौत, घायल अस्पताल में भर्ती