हरिद्वार पहुंचे उपराष्ट्रपति, जाने क्या रहेंगे Jagdeep Dhankhad के दौरे के कार्यक्रम |

भारत के उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhad हरिद्वार दौरे के लिए हरिद्वार पहुंच गए है। Jagdeep Dhankhad सुबह 10 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे। यह से वह 11 बजे गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचे। वेद विज्ञान एवं संस्कृति महाकुंभ के बारे में जानकारी देते हुए कुलपति गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सामवेद शांतनु ने बताया कि यह महाकुंभ 23 दिसंबर से 25 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है जिसमें करीब 700 से ज्यादा शोध पत्र प्रस्तुति के लिए प्राप्त किए गए हैं।


महर्षि दयानंद सरस्वती की 200 वी जयंती पर आयोजित महाकुंभ के आयोजन में पहुंचे Jagdeep Dhankhad


गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के वेद विज्ञान एवं संस्कृति महाकुंभ के आयोजन के शुभारंभ के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और भारत के उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhad मौजूद रहे। आपको बता दें कि महर्षि दयानंद सरस्वती की 200 वी जयंती पर हरिद्वार के गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में वेद विज्ञान एवं संस्कृति महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है।


अंतरराष्ट्रीय शोध संगोष्ठी के संयोजक डॉक्टर गगन माता ने बताया कि वेद विज्ञान और संस्कृति महाकुंभ के अवसर पर आयोजित यह अंतरराष्ट्रीय शोध गोष्टी अपने प्रकार के उल्लेखनीय और वृहद आयोजन है। इसमें देश और विदेश के वैदिक विद्वान, वैज्ञानिक, शोधकर्ता और अकादमी विशेषज्ञ एक मंच पर इकट्ठे होकर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। जिसका लाभ शोध करने वाले छात्रों के अलावा औरों को भी मिलेगा।


25 दिसंबर को महाकुंभ के समापन के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केरल के राज्यपाल आरिफ मलिक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, शांतिकुंज प्रमुख डॉक्टर प्रणव पंड्या हिस्सा लेंगे। इसी बीच 24 दिसंबर को देश विदेश के तमाम विद्वान परिसर में अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। विश्वविद्यालय में उद्घाटन सत्र में विद्युत पद संचलन और संबोधन के बाद उपराष्ट्रपति 12:15 पर जॉली ग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए।

यह भी पढ़े।

Cabinet बैठक में मिली 19 प्रस्तावों को मंजूरी, आवास विकास विभाग के प्रस्ताव पर भी लगी मुहर |

Rupa
Rupa

Rupa Kumari is a young journalist with 5 years of experience in digital media in Uttarakhand. Currently, she is associated with TII, where she covers Uttarakhand politics as well as lifestyle, sports, and national and international news.