प्रेमचंद अग्रवाल के बाद अब महेंद्र भट्ट की होगी विदाई, जल्द राज्य को मिलेगा प्रदेश अध्यक्ष

Mahendra Bhatt To Be Removed From Cabinet: प्रेमचंद अग्रवाल के बाद अब भाजपा संगठन में एक और बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का भी पत्ता साफ हो सकता है। आपको बता दें कि विवादित बयानों के चलते महेंद्र भट्ट की कुर्सी जा सकती है। हालांकि अभी इस बात पर मोहर नहीं लगाई गई है।

मिली जानकारी के अनुसार इन दोनों धामी कैबिनेट में विस्तार के साथ-साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बदलने की भी चर्चा की जा रही है। धामी सरकार के तीन साल के कार्यकाल का जश्न बनाने के चलते मंत्रिमंडल विस्तार का कार्य किया जाना था जो कि फिलहाल टल गया है। आपको बता देना नवरात्रों के बाद कैबिनेट नए रूप में देखने को मिल सकेगा लेकिन इससे पहले उत्तराखंड को अपना नया प्रदेश अध्यक्ष भी मिल सकता है।

प्रेमचंद अग्रवाल के द्वारा इस्तीफा की मांग को लेकर गैर सेंड में पहाड़ी स्वाभिमान रैली का आयोजन किया गया था, जिसमें राज्य आंदोलनकारी भी शामिल हुए थे। स्वाभिमानी रैली में सम्मिलित हुए आंदोलनकारी पर बयान बाजी के चलते महेंद्र भट्ट की कुर्सी जा सकती है। आपको बता दे की बयान बाजी करते हुए महेंद्र भट्ट ने कहा था कि गैर सेंट के इस आंदोलन से कुछ सड़क छाप नेता 2027 के विधानसभा चुनाव की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं, जिसके चलते अब उनकी विदाई तय मानी जा रही है।

ये भी पढ़े:  National Handloom Day 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सीएम धामी ने दी राष्ट्रीय हथकरघा दिवस की शुभकामनाएं, Vocal For Local को दिया बढ़ावा
Rupa Rani
Rupa Rani

Rupa Kumari is a young journalist with 5 years of experience in digital media in Uttarakhand. Currently, she is associated with TII, where she covers Uttarakhand politics as well as lifestyle, sports, and national and international news.