मां सुरकंडा का चमत्कार, टिहरी में टला बड़ा हादसा..

Major Accident Averted in Tehri Garhwal : बद्रीनाथ धाम से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रहे हेलीकॉप्टर ने टिहरी जनपद के सुरकंडा मंदिर के पास सत्यो सकलाना क्षेत्र के नौगांव में बुधवार को आपातकालीन लैंडिंग की। बता दे घाटी में तेज हवाओं के अत्यधिक दबाव के चलते पायलट ने हेलीकॉप्टर आपात स्थिति में उतारा।

बिजली की तारों से टकराकर जमीन पर गिरा हेलीकॉप्टर

मिली जानकरी के अनुसार बुधवार यानी आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक हेलीकॉप्टर बिजली की तारों से टकराकर जमीन पर आ गिरा। घटना इतनी भयानक थी कि मौके पर मौजूद लोगों की सांसें अटक गईं। लेकिन सबसे बड़ा चमत्कार यह रहा कि हेलीकॉप्टर में सवार पायलट सहित सभी सात लोग सुरक्षित रहे।

जानकारी के मुताबिक पायलट ने खेतों में आपातकालीन लैंडिंग का प्रयास किया, लेकिन हेलीकॉप्टर तारों में फंसकर खेत में गिर गया। जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर सड़क मार्ग से देहरादून भेजा गया है।

Aarti Rawat
Aarti Rawat