Manglaur Firing Update : मंगलौर हिंसा में पुलिस की कार्यवाही जारी, 100 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

10 जुलाई को मंगलौर विधानसभा में उपचुनाव (Manglaur Firing Update) के मतदान के दौरान हुई गोलीबारी में कई लोग घायल हो गए थे। इसके साथ ही मतदान डालने जा रही महिलाओं पर भी पत्थर बाजी की गई थी। अब इस मामले पर सरकार ने संज्ञान लेते हुए 8 नामजद समेत 100 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

100 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज | Manglaur Firing Update

मंगलौर पुलिस के द्वारा विधानसभा चुनाव मतदान के दौरान हुए बवाल पर 100 से ज्यादा उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर जे कर लिया गया है। आपको बता दें कि मंगलौर हिंसा मामले में हल्का दरोगा और स्थानीय लोगों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

मंगलौर में मतदान के दौरान हुई थी हिंसा | Manglaur Firing Update

पुलिस हिंसा के आरोपियों को चिन्हित कर ने की प्रयास में जुटी हुई है। उपद्रवियों के द्वारा ग्रामीणों पर लाठी–डंडे, धारदार हथियारों से भी वार किए गए थे। इसके साथ ही महिलाओं पर मतदान देने जाते समय पथराव भी किया गया था। इस दौरान कई ग्रामीण घायल हो गए थे। मंगलौर हिंसा के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं जिसके बाद पुलिस के द्वारा कार्यवाही की जा रही है। Manglaur Firing Update

यह भी पढ़े |

2 विधानसभा सीटों पर चुनाव के दौरान चली गोली, कई कार्यकर्ता घायल, कांग्रेस नेता कर रहे धरना प्रदर्शन