4 दिनों के लिए बंद रहेगा मनसा देवी रोपवे, पैदल करनी होगी यात्रा | Mansa Devi Ropeway Closed for 4 Days

31 दिसंबर (Mansa Devi Ropeway ) को मनसा देवी मंदिर पर चलने वाले रोपवे का समय समाप्त होने पर बंद कर दिया गया था। बाद में हाई कोर्ट के आदेश पर इसे 13 जनवरी से रोपवे का संचालन शुरू किया गया था। इससे 12 दिन बाद यात्रियों को रोपवे से यात्रा करने का अवसर मिलने लगा था लेकिन अब फिर 5 दिन रोपवे चलने के बाद 4 दिन के लिए फिर बंद कर दिया गया है।

इन चार दिनों में रोपवे का वार्षिक रखरखाव के साथ ही मरम्मत का काम किया जाना है। इसलिए इसे यात्रियों के लिए बंद किया गया है। रोपवे (Mansa Devi Ropeway ) बंद रहने से श्रद्धालुओं को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है और पैदल मार्ग से मंदिर दर्शन करने के लिए जाना पड़ रहा है।

20 जनवरी से शुरू होगा रोपवे का संचालन | Mansa Devi Ropeway

रोपवे के दोबारा संचालन के बारे में जानकारी देते हुए रोपवे का संचालन करने वाली कंपनी उषा ब्रेको के महाप्रबंधक मनोज डोभाल ने बताया कि सुरक्षा उपकरणों की जांच पड़ताल और मरम्मत के बाद 20 जनवरी से रोपवे का संचालन दोबारा शुरू कर दिया जाएगा। इससे यात्री रोपवे से मनसा देवी दर्शन करने के लिए यात्रा कर सके।

यह भी पढ़े |

बॉन्ड डॉक्टर की सेवा को लेकर स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश, लंबे समय से नदारत डॉक्टरों की सेवाएं होगी समाप्त |

Leave a Comment