नगर निगम कर्मचारी की हड़ताल पर आज होगा फैसला, हटाए गए कर्मचारियों की नहीं होगी बहाली | Nagar Nigam Strike Update

नगर निगम (Nagar Nigam Strike Update) के कर्मचारियों को दिसंबर माह का वेतन न मिलने और 7 कर्मचारियों को हटाए जाने के विरोध में नगर निगम अनुबंध कंपनी कर्मचारी संघ के कार्यों का विरोध कर रहे हैं। बीते तीन दिनों से नगर निगम कर्मचारी अपने काम का बहिष्कार कर रहे हैं। जिसको देखते हुए सभी कर्मचारियों का वेतन निगम द्वारा जारी कर दिया गया है लेकिन सभी संबंधित कंपनी की ओर से हटाए गए 7 कर्मचारियों को बहाल नहीं किया गया है।

200 कर्मचारियों ने की हड़ताल | Nagar Nigam Strike Update

निगम के द्वारा दिसंबर महीने का वेतन न दिए जाने और संबंधित कंपनी की ओर से हटाए गए 7 अधिक कर्मचारियों को हटाए जाने से नाराज निगम से अनुबंधित 200 वाटरग्रेस कंपनी के कूड़ा उठान वाहनों के चालकों और हेल्परों कार्य का बहिष्कार करते हुए धरना प्रदर्शन किया।

हटाए गए कर्मचारियों को बहाल पर अभी फैसला नहीं | Nagar Nigam Strike Update

कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कर्मचारियों का वेतन का भुगतान किया जा चुका है। लेकिन हटाए गए 7 कर्मचारियों को बाहर करने पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा है। आपको बता दें कि 1 नवंबर को कंपनी की ओर से 7 कर्मचारियों को हटाया गया था, जिन में तीन कर्मचारी संघ के पदाधिकारी हैं। सभी सातों कर्मचारियों को दोबारा बहाल करने की मांग को लेकर संघ ने पहले भी धरना प्रदर्शन किया था। पुनः बहाली को लेकर महापौर और नगर आयुक्त को भी ज्ञापन दिया गया था जिस पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया था।

बहाली के आदेशों पर नहीं हो रही कार्यवाही | Nagar Nigam Strike Update

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और गणेश जोशी की ओर से सातों कर्मचारी के बहाली के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन कंपनी की ओर से इस पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। अब अगर आज नगर निगम प्रशासक और नगर आयुक्त के साथ संघ के प्रतिनिधिमंडल की बैठक होती है, उसके बाद ही कार्य बहिष्कार वापस लेने का ऐलान किया जाएगा।

यह भी पढ़े |

जाने अलग–अलग क्षेत्र के कौन–कौन से गणमान्य होंगे समारोह में शामिल |

Rupa
Rupa

Rupa Kumari is a young journalist with 5 years of experience in digital media in Uttarakhand. Currently, she is associated with TII, where she covers Uttarakhand politics as well as lifestyle, sports, and national and international news.