Pilgrim Died In Haldwani : 1 और यात्री की हार्ट अटैक से गई जान, जागेश्वर धाम आए थे घूमने

चार धाम यात्रा (Pilgrim Died In Haldwani ) के लिए दिल्ली से जागेश्वर धाम आए यात्री को गुरुवार को हार्ट अटैक आने से मौत होने की खबर सामने आई है। हल्द्वानी के अस्पताल में इलाज के दौरान पर्यटक की मौत हो गई। आपको बता दें कि जागेश्वर धाम के दर्शन करने के लिए दिल्ली से पर्यटक उत्तराखंड पहुंचे।

आपको बता दें की हल्द्वानी में पर्यटक को हार्ट अटैक आया जिसके बाद परिजन और आसपास मौजूद लोग उन्हें आनन फानन में हल्द्वानी में लेकर आए, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के रोहिणी स्थित सेक्टर 25 के निवासी जय राम कौशिक अपने परिवार के साथ घूमने के लिए जागेश्वर आए थे।

मृतक के साथ उनकी पत्नी, बेटी नाती और पोते भी थे। आपको बता दें कि हल्द्वानी में उनका लॉज है। गुरुवार को जयराम कौशिक अपने परिवार के साथ हल्द्वानी के एक रेस्टोरेंट में खाना खा रहे थे। खाना खाने के बाद उनके बाहर निकलते ही उन्हें चक्कर आने लगे और वह बेहोश हो गए। Pilgrim Died In Haldwani

इलाज के दौरान तोड़ा दम | Pilgrim Died In Haldwani

बताया जा रहा है कि ओके होटल के पास उनके बेहोश होने पर आस-पास मौजूद समाजसेवी प्रेम बेलवाल समेत कुछ लोगों ने उन्हें बेस अस्पताल पहुंचाया। बेस अस्पताल में जय राम कौशिक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद डॉक्टरों ने शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजन शव को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। Pilgrim Died In Haldwani

यह भी पढ़े |

 56 पहुंचा मौत का आंकड़ा, जानें स्वास्थ्य विभाग ने चारधाम यात्रा के दौरान दी क्या एहतियात बरतने की सलाह